Episode Details
Back to Episodes
Meri Ma Ek Patang Hai | Kumar Divyanshu Shekhar
Episode 1165
Published 1 month, 3 weeks ago
Description
मेरी माँ एक पतंग है । कुमार दिव्यांशगु शेखर
पतंग बने।
नियत हुआ आकाश;
पर किसी तौर
उन्हें भाते रहे
तार,
पटरियों के ऊपर बिछे समानांतर।
ओ मेरी मातः!
तुम एक पतंग हो,
तुमने नहीं चुना आकाश।
कितना त्रासद है यह
तार से चिपका-उलझा-फड़फड़ाता
निरंतर सुलगता
एक दिन गल जाएगा
तुम्हारा अस्तित्व।