Episode Details
Back to Episodes
Ek Abhineta Ki Thakaan | Agney
Episode 1162
Published 1 month, 3 weeks ago
Description
एक अभिनेता की थकान। आग्नेय
वह रंगमंच पर जा चुका है
वह अपनी भूमिका पूरी कर चुका है
उतार दी है पोशाक
उस चरित्र की जिसका अभिनय किया उसने
वह नहीं जानता
जब वह रंगमंच पर था
करतल-ध्वनियाँ हुईं या नहीं
अथवा सन्नाटा पसरा रहा
दर्शकों के बीच रंगशाला में
प्रत्येक वर्ष यह भूमिका करते
वह थक चुका है
कहाँ जाए रंगमंच छोड़कर
हो चुका है वह जो कुछ अभिनय करते
उसको छोड़कर जाना
क्या उस पर निर्भर करता है