Episode Details

Back to Episodes
Mohabbat Mein Der Ho Sakti Hai | Zeeshan Sahil

Mohabbat Mein Der Ho Sakti Hai | Zeeshan Sahil

Episode 1156 Published 2 months ago
Description

मोहब्बत में देर हो सकती है। ज़ीशान साहिल


जब तुम मुझे सुनो


ये कहते हुए

एक ख़ूब-सूरत लड़की पे मरना


कितना आसान है

और उसी के लिए मर जाना


मैं पसंद करता हूँ

और इस के बाद


तुम मुझे देखो

कई बरस तक


अपने टूटे हुए दिल को जोड़ते

गिरे हुए सितारों को


दोबारा आसमान में टाँकते

मिट्टी में मिले हुए फूलों को


फिर से खिलाने की कोशिश करते

एक ख़ूब-सूरत लड़की के लिए


मोहब्बत में देर हो सकती है


Listen Now

Love PodBriefly?

If you like Podbriefly.com, please consider donating to support the ongoing development.

Support Us