Episode Details
Back to Episodes
Mohabbat Mein Karein Kya Kuch | Daag Dehlvi
Episode 1151
Published 2 months, 1 week ago
Description
मुहब्बत में करे क्या कुछ किसी से हो नहीं सकता । दाग़ देहलवी
मुहब्बत में करे क्या कुछ किसी से हो नहीं सकता
मेरा मरना भी तो मेरी ख़ुशी से हो नही सकता
न रोना है तरीक़े का न हंसना है सलीके़ का
परेशानी में कोई काम जी से हो नहीं सकता
ख़ुदा जब दोस्त है ऐ 'दाग़' क्या दुश्मन से अन्देशा
हमारा कुछ किसी की दुश्मनी से हो नहीं सकता