Episode Details
Back to Episodes
Adivasi Stree Ki Kavita | Sushma Kumari
Episode 1145
Published 2 months, 1 week ago
Description
आदिवासी स्त्री की कविता । सुषमा कुमारी
एक आदिवासी ख्त्री
जब लिखती है कविता,
तो कविता के देवता कहते हैं -
'उसकी कविता से 'भाषा' गायब है!
जिनके हाथों में किताबें तक
नहीं पहुँचती
कविता लिखते हुए
भला वह स्री 'भाषा' तक
कैसे पहुँचती ?
भाषा के 'भ' से पहले
आता है अस्मिता का 'अ'
'अ' को जाने बिना
स्री 'भाषा' तक कैसे पहुँचती?
'अ' से 'भ' तक की यात्रा में
पहले वह लिखना चाहती है
'अ' से अभिव्यक्ति
और 'आ' से आज़ादी!
'अ' और 'आ' तक पहुँचे बिना
स्त्री भाषा तक कैसे पहुँचती ?
उसकी कच्ची पगडंडियों की
कविताओं को
तुम शहरो तक पहुँचने दो।
उसके समाज में
'भ' से 'भाषा' के पहले
आती है - "भ' से भूख !
स्रीयों की कविता में
'भाषा' आयेगी
जब उसे भरपूर सुना जाएगा!