Episode Details

Back to Episodes
Peeli Titli | Jyotsna Milan

Peeli Titli | Jyotsna Milan

Episode 1144 Published 2 months, 2 weeks ago
Description

पीली तितली।  ज्योत्स्ना मिलन


उड़ रही थी

छोटी-सी


पीली तितली

उड़े जा रही थी


जैसे बैठना भूल चुकी हो

या उड़ना ही उड़ना


जानती हो

पौधे से पौधे तक


उड़ती जाती

फूल की उम्मीद में


कि फूलों के बीच

पहचानी न जाए


तितली की तरह

इस क़दर उड़ रही थी


कि अपने उड़ने में

फूल हुई जा रही थी तितली।

Listen Now

Love PodBriefly?

If you like Podbriefly.com, please consider donating to support the ongoing development.

Support Us