Episode Details

Back to Episodes
Lekar Seedha Naara | Shamsher Bahadur Singh

Lekar Seedha Naara | Shamsher Bahadur Singh

Episode 1138 Published 2 months, 2 weeks ago
Description

लेकर सीधा नारा।  शमशेर बहादुर सिंह


लेकर सीधा नारा

कौन पुकारा


अंतिम आशाओं की संध्याओं से?

पलकें डूबी ही-सी थीं -


पर अभी नहीं;

कोई सुनता-सा था मुझे


कहीं;

फिर किसने यह, सातों सागर के पार


एकाकीपन से ही, मानो -हार,

एकाकी उठ मुझे पुकारा


कई बार?

मैं समाज तो नहीं; न मैं कुल


जीवन;

कण-समूह में हूँ मैं केवल


एक कण।

- कौन सहारा!


मेरा कौन सहारा!


Listen Now

Love PodBriefly?

If you like Podbriefly.com, please consider donating to support the ongoing development.

Support Us