Episode Details

Back to Episodes
Pasand Ki Jane Wali Stree | Savita Singh

Pasand Ki Jane Wali Stree | Savita Singh

Episode 1137 Published 2 months, 3 weeks ago
Description

पसन्द की जाने वाली स्त्री ।  सविता सिंह 


प्रेम करती हुई स्त्री ही अब भी पसन्द की जाती है

छल में भी एक अजीब जादू है

जो झूठ में नहीं


कितना मिलता-जुलता है झूठ भी सच से आख़िर

मृत्यु ज्यों प्रेम से


अन्त में सच ही बचाता है हर स्त्री को

लेकिन तब तक वह तब्दील हो चुका होता है

झूठ में कुछ इस तरह

कि वह उस के किसी काम का नहीं रहता


छल रहता है ज्यों का त्यों तब भी

अपने काम करता

प्रेम और मृत्यु का रथ हाँकता


Listen Now

Love PodBriefly?

If you like Podbriefly.com, please consider donating to support the ongoing development.

Support Us