Episode Details

Back to Episodes
Yugm | Vivek Nirala

Yugm | Vivek Nirala

Episode 1107 Published 3 months, 3 weeks ago
Description

युग्म | विवेक निराला 

  

एक समय में रहे होंगे कम-से-कम-दो 

जितने कि आवश्यक हैं सृष्टि के लिए।


दो आवाज़ें भी रही होंगी कम-से-कम 

एक सन्नाटे की 

एक अँधेरे की।


अँधेरा भी दो तरह का 

रहा होगा अवश्य 

एक भीतर का 

दूसरा बाहर का।


जल-थल 

सर्दी-गर्मी 

दिन-रात 

युग्म में ही रहा होगा जीवन

सुख-दुख से भरा हुआ।


Listen Now

Love PodBriefly?

If you like Podbriefly.com, please consider donating to support the ongoing development.

Support Us