Episode Details
Back to Episodes
Bhasha | Vivek Nirala
Episode 1086
Published 4 months, 1 week ago
Description
भाषा । विवेक निराला
मेरी पीठ पर टिकी
एक नन्ही-सी लड़की
मेरी गर्दन में
अपने हाथ डाले हुए
जितना सीख कर आती है
उतना मुझे सिखाती है
उतने में ही अपना
सब कुछ दे जाती है।