Episode Details
Back to Episodes
Do Boondein | Jaishankar Prasad
Episode 1035
Published 6 months ago
Description
दो बूँदें। जयशंकर प्रसाद
शरद का सुंदर नीलाकाश
निशा निखरी, था निर्मल हास
बह रही छाया पथ में स्वच्छ
सुधा सरिता लेती उच्छ्वास
पुलक कर लगी देखने धरा
प्रकृति भी सकी न आँखें मूँद
सु शीतलकारी शशि आया
सुधा की मनो बड़ी सी बूँद!