Episode Details
Back to Episodes
Aadmi Akela | Leeladhar Jagudi
Episode 1029
Published 6 months, 1 week ago
Description
आदमी अकेला । लीलाधर जगूड़ी
तारीख़ें भी तीस
और आदमी अकेला
हफ़्ते भी चार
और आदमी अकेला
महीने भी बारह
और आदमी अकेला
ऋतुएँ भी छह
और आदमी अकेला
वर्ष भी अनेक
और आदमी अकेला
काम भी बहुत से
और आदमी अकेला।