Episode Details

Back to Episodes
Ghar Ki Baatein | Shraddha Upadhyay

Ghar Ki Baatein | Shraddha Upadhyay

Episode 1012 Published 6 months, 4 weeks ago
Description

घर की बातें । श्रद्धा उपाध्याय 


घर की बातें घर में नहीं रहनी चाहिए

घर की बातें सड़कों पर होनी चाहिए

रास्तों पर बेघर लोगों के साथ

सोना चाहिए घर की बातों को

घर की बातों को मोर्चा लेकर निकलना चाहिए शहर में 

पोस्टरों पर लिखी जानी चाहिए घर की बातें

घर की बातें पढ़ी जानी चाहिए अख़बारों पर और फिर उन बातों पर भेल पूरी रख कर खाना चाहिए

बना कर पतंग घर की बातों को आकाश में उड़ा देना चाहिए

Listen Now

Love PodBriefly?

If you like Podbriefly.com, please consider donating to support the ongoing development.

Support Us