Episode Details
Back to Episodes
Agantuk | Agyeya
Episode 1000
Published 7 months, 1 week ago
Description
आगंतुक। अज्ञेय
आँखों ने देखा पर वाणी ने बखाना नहीं।
भावना ने छुआ पर मन ने पहचाना नहीं।
राह मैंने बहुत दिन देखी, तुम उस पर से आए भी, गए भी,
- कदाचित्, कई बार -
पर हुआ घर आना नहीं।