Episode Details
Back to Episodes
Koi Sagar Nahi | Bhawani Prasad Mishra
Episode 822
Published 1 year, 1 month ago
Description
कोई सागर नहीं | भवानीप्रसाद मिश्र
कोई सागर नहीं है अकेलापन
न वन है
एक मन है अकेलापन
जिसे समझा जा सकता है
आर-पार जाया जा सकता है जिसके
दिन में सौ बार
कोई सागर नहीं है
न वन है
बल्कि एक मन है
हमारा तुम्हारा सबका अकेलापन!