Episode Details
Back to Episodes
Raahein | Narendra Sharma
Episode 813
Published 1 year, 1 month ago
Description
राहें | नरेंद्र शर्मा
कुहरा छाया है गिरि-वन पर,
गिरि-शिखरों पर;
नहीं रहा आकाश आज आकाश,
घिरे हैं बादल धौरे;
मैं नीचे समतल पठार पर
चला जा रहा—
लेकिन ऊँचे तल की राहें
धुँधग्रस्त हैं!