Episode Details
Back to Episodes
Tum Nahi Samjhogey | Bhavani Prasad Mishra
Episode 800
Published 1 year, 1 month ago
Description
तुम नहीं समझोगे | भवानीप्रसाद मिश्र
तुम नहीं समझोगे केवल किया हुआ
इसलिए अपने किए पर
वाणी फेरता हूँ
और लगता है मुझे
उस पर लगभग पानी फेरता हूँ
तब भी नहीं समझते तुम
तो मैं उलझ जाता हूँ
लगता है जैसे
नाहक़ अरण्य में गाता हूँ
और चुप हो जाता हूँ फिर
लजाकर
अपनी वाणी को
इस तरह स्वर से सजा कर!