Episode Details

Back to Episodes
Aanch | Vandana Mishra

Aanch | Vandana Mishra

Episode 783 Published 1 year, 2 months ago
Description

आँच | वंदना मिश्रा


गर्मियों में तेज़ आँच देखकर माँ कहती थी :


'आग अपने मायके आई है'

और फिर चूल्हे की लकड़ियाँ


कम कर दी जाती थीं

मैं कहती थी :


'मायके में तो

उसे अच्छे से रहने दो माँ


कम क्यों कर रही हो?'

माँ कहती थी :


'ये लड़की

प्रश्न बहुत पूछती है।'


बाद में समझ आया

प्रश्न पूछने से मना करना


आग कम करने की तरफ़

बढ़ा पहला क़दम होता है।

Listen Now

Love PodBriefly?

If you like Podbriefly.com, please consider donating to support the ongoing development.

Support Us