Episode Details
Back to Episodes
Hanso Ek Bachhe Ki Tarah | Amita Prajapati
Episode 780
Published 1 year, 2 months ago
Description
हँसो एक बच्चे की तरह | अमिता प्रजापति
तुम प्यार को पृथ्वी
मान कर
मत घूमो हर्क्यूलिस की तरह
मत झुकाओ इसके वज़न से
अपनी गर्दन
धीरे से सरका के इसे
गिरा लो अपने पैरों में
उछालो गेंद की तरह
हँसो एक बच्चे की तरह...