Episode Details

Back to Episodes
Ladai Ke Samachar | Naveen Sagar

Ladai Ke Samachar | Naveen Sagar

Episode 764 Published 1 year, 3 months ago
Description

लड़ाई के समाचार | नवीन सागर


लड़ाई के समाचार

दूसरे सारे समाचारों को दबा देते हैं


छा जाते हैं

शांति के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए


हम अपनी उत्तेजना में

मानो चाहते हैं


युद्ध जारी रहे।

फिर अटकलों और सरगर्मियों का दौर


जिसमें

फिर युद्ध छिड़ने की गुंजाइश दिखती है।


युद्ध रोमांचित करता है!

ध्वस्त आबादियों के चित्र


देखने का ढंग

बाद में शर्मिंदा करता है अकेले में।


कैसे हम बचे रहते हैं

और हमारा विश्वास बचा रहता है


कि हम बचे रहेंगे।

Listen Now

Love PodBriefly?

If you like Podbriefly.com, please consider donating to support the ongoing development.

Support Us