Episode Details

Back to Episodes
Ramayana Mein Mahabharat | Avtar Engill

Ramayana Mein Mahabharat | Avtar Engill

Episode 757 Published 1 year, 3 months ago
Description

रामायण में महाभारत | अवतार एनगिल


रविवार की सुबह

उस औरत ने

बड़ी मुश्किल से

पति और बच्चों को जगाया

किसी को ब्रश

किसी को बनियान

किसी को तौलिया थमाया


चूल्हे के सामने खड़ी

जैसे चौखटे में जड़ी

बड़े के लिए लिए परांठे

छोटों को ऑमलेट

’उनके’ लिए कम नमक वाला

सासु के लिए नरम

ससुर के लिए गरम

अलग अलग अलग

नाश्ते बना रही है

और उसकी सासु माँ

चौपाईयाँ गा रही है

टी-वी. पर

रामायण आ रही है


उसके कॉमरेड पति

अहिल्या के मुक्ति प्रसंग पर

भाव विह्वल होते हुए

बलिहारी जा रहे हैं

और छोटे को आवाज़ लगाकर

अपना नाश्ता

टी. वी. वाले कमरे में मंगवा रहे हैं


एकाएक

वह औरत

रसोई की खिड़की से

लल्लन को देखती है

चिल्लाकर कोसती है

और पलक झपकते

करघी लहराहते हुए

उसे जा दबोचती है।


हड़बड़ा कर उठते हुए

पिताजी को लगता है

कि वे सभी

रामायण देखते हुए

सो रहे थे


संभवतः

महाभारत के बीज बो रहे थे


Listen Now

Love PodBriefly?

If you like Podbriefly.com, please consider donating to support the ongoing development.

Support Us