Episode Details
Back to Episodes
Kya Kaam | Manglesh Dabral
Episode 738
Published 1 year, 4 months ago
Description
क्या काम | मंगलेश डबराल
आप दिखते हैं बहुत उदास
आपको इस शहर में क्या काम
आपके भीतर भरा है ग़ुस्सा
आपको इस शहर में क्या काम
आप सफलता नहीं चाहते
नहीं चाहते ताक़त
जो मिल जाए उसे छोड़ कुछ नहीं माँगते
आपको इस शहर में क्या काम
आप तुरंत लपकते नहीं
और न खिलखिल करते
हाथ जेब में डाले चलते
रोज़ रात में पाते ख़ुद को लहूलुहान
आपको इस शहर में क्या काम।