Episode Details
Back to Episodes
Gussa | Gulzar
Episode 700
Published 1 year, 5 months ago
Description
ग़ुस्सा | गुलज़ार
बूँद बराबर बौना-सा भन्नाकर लपका
पैर के अँगूठे से उछला
टख़नों से घुटनों पर आया
पेट पे कूदा
नाक पकड़ कर
फन फैला कर सर पे चढ़ गया ग़ुस्सा!