Episode Details

Back to Episodes
Kya Bhoolun Kya Yaad Karun Main | Harivansh Rai Bachchan

Kya Bhoolun Kya Yaad Karun Main | Harivansh Rai Bachchan

Episode 690 Published 1 year, 5 months ago
Description

क्या भूलूं क्या याद करूं मैं | हरिवंश राय बच्चन


अगणित उन्मादों के क्षण हैं,

अगणित अवसादों के क्षण हैं,

रजनी की सूनी की घड़ियों को किन-किन से आबाद करूं मैं!

क्या भूलूं, क्या याद करूं मैं!


याद सुखों की आसूं लाती,

दुख की, दिल भारी कर जाती,

दोष किसे दूं जब अपने से, अपने दिन बर्बाद करूं मैं!

क्या भूलूं, क्या याद करूं मैं!


दोनों करके पछताता हूं,

सोच नहीं, पर मैं पाता हूं,

सुधियों के बंधन से कैसे अपने को आबाद करूं मैं!

क्या भूलूं, क्या याद करूं मैं!


Listen Now

Love PodBriefly?

If you like Podbriefly.com, please consider donating to support the ongoing development.

Support Us