Episode Details

Back to Episodes
Gaman | Aagney

Gaman | Aagney

Episode 681 Published 1 year, 5 months ago
Description

गमन | आग्नेय


फूल के बोझ से

टूटती नहीं है टहनी

फूल ही अलग कर दिया जाता है

टहनी से


उसी तरह टूटता है संसार

टूटता जाता है संसार--

मेरा और तुम्हारा


चमत्कार है या अत्याचार है

इस टूटते जाने में

सिर्फ़ जानता है


टहनी से अलग कर दिया गया

फूल


Listen Now

Love PodBriefly?

If you like Podbriefly.com, please consider donating to support the ongoing development.

Support Us