Episode Details

Back to Episodes
Bechain Baharon Me Kya Kya Hai | Qateel

Bechain Baharon Me Kya Kya Hai | Qateel

Episode 648 Published 1 year, 6 months ago
Description

बेचैन बहारों में क्या-क्या है / क़तील


बेचैन बहारों में क्या-क्या है जान की ख़ुश्बू आती है

जो फूल महकता है उससे तूफ़ान की ख़ुश्बू आती है

कल रात दिखा के ख़्वाब-ए-तरब जो सेज को सूना छोड़ गया

हर सिलवट से फिर आज उसी मेहमान की ख़ुश्बू आती है

तल्कीन-ए-इबादत की है मुझे यूँ तेरी मुक़द्दस आँखों ने

मंदिर के दरीचों से जैसे लोबान की ख़ुश्बू आती है

कुछ और भी साँसें लेने पर मजबूर-सा मैं हो जाता हूँ

जब इतने बड़े जंगल में किसी इंसान की ख़ुश्बू आती है

कुछ तू ही मुझे अब समझा दे ऐ कुफ़्र दुहाई है तेरी

क्यूँ शेख़ के दामन से मुझको इमान की ख़ुश्बू आती है

डरता हूँ कहीं इस आलम में जीने से न मुनकिर हो जाऊँ

अहबाब की बातों से मुझको एहसान की ख़ुश्बू आती है

Listen Now

Love PodBriefly?

If you like Podbriefly.com, please consider donating to support the ongoing development.

Support Us