Episode Details

Back to Episodes
Pooch Rahe Ho Kya Abhaav Hai | Shailendra

Pooch Rahe Ho Kya Abhaav Hai | Shailendra

Episode 563 Published 1 year, 9 months ago
Description

पूछ रहे हो क्या अभाव है | शैलेन्द्र


पूछ रहे हो क्या अभाव है

तन है केवल, प्राण कहाँ है ?


डूबा-डूबा सा अन्तर है

यह बिखरी-सी भाव लहर है,

अस्फुट मेरे स्वर हैं लेकिन

मेरे जीवन के गान कहाँ हैं?


मेरी अभिलाषाएँ अनगिन

पूरी होंगी ? यही है कठिन,

जो ख़ुद ही पूरी हो जाएँ -

ऐसे ये अरमान कहाँ हैं ?


लाख परायों से परिचित है,

मेल-मोहब्बत का अभिनय है,

जिनके बिन जग सूना-सूना

मन के वे मेहमान कहाँ हैं ?


Listen Now

Love PodBriefly?

If you like Podbriefly.com, please consider donating to support the ongoing development.

Support Us