Episode Details

Back to Episodes
Bachcha | Ramdarash Mishra

Bachcha | Ramdarash Mishra

Episode 558 Published 1 year, 9 months ago
Description

बच्चा | रामदरश मिश्रा 


हम बच्चे से खेलते हैं।

हम बच्चे की आँखों में झाँकते हैं।

वह हमारी आँखों में झाँकता है

हमारी आँखों में

उसकी आँखों की मासूम परछाइयाँ गिरती हैं

और उसकी आँखों में

हमारी आँखों के काँटेदार जंगल।

उसकी आँखें

धीरे-धीरे काँटों का जंगल बनती चली जाती हैं

और हम गर्व से कहते हैं-

बच्चा बड़ा हो रहा है।


Listen Now

Love PodBriefly?

If you like Podbriefly.com, please consider donating to support the ongoing development.

Support Us