Episode Details
Back to Episodes
WTC Final के लिए Gambhir का सीक्रेट प्लान पता चल गया!: बल्लाबोल, S3E21
Published 2 years ago
Description
बांग्लादेश क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिए चेन्नई पहुंच चुकी है. बांग्लादेश क्रिकेट ने हाल ही में पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में 2-0 से करारी मात दी थी. इसी वजह से बांग्लादेशी प्लेयर्स के हौसले बुलंद हैं. IND Vs BAN पहला टेस्ट मैच 19 सितंबर से खेला जाएगा. इस टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया की तैयारी कैसी है, चेन्नई में पिच कैसी मिलने वाली है, भारत क्यों बांग्लादेश को हल्के में नहीं लेगा और सरफ़राज़ ख़ान की जगह केएल राहुल का सेलेक्शन कितना सही है? 'बल्लाबोल - द क्रिकेट पॉडकास्ट' के इस एपिसोड में सीनियर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट निखिल नाज़ के साथ कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल ने इन सब पहलुओं पर मज़ेदार बातचीत की है. इसके अलावा बांग्लादेश के पहले इंटरनेशनल टेस्ट की पुरानी यादें भी ताज़ा हुई हैं.