Episode Details
Back to Episodes
Ye Kiska Ghar Hai | Ramdarash Mishra
Episode 520
Published 2 years, 1 month ago
Description
यह किसका घर है? | रामदरश मिश्रा
"यह किसका घर है?"
"हिन्दू का।"
"यह किसका घर है?"
"मुसलमान का।"
यह किसका घर है?"
"ईसाई का।”
शाम होने को आयी
सवेरे से ही भटक रहा हूँ
मकानों के इस हसीन जंगल में
कहाँ गया वह घर
जिसमें एक आदमी रहता था?
अब रात होने को है।
मैं कहाँ जाऊँगा?