Episode Details

Back to Episodes
Hum Na Rahenge | Kedarnath Agarwal

Hum Na Rahenge | Kedarnath Agarwal

Episode 506 Published 1 year, 11 months ago
Description

हम न रहेंगे | केदारनाथ अग्रवाल 


हम न रहेंगे-

तब भी तो यह खेत रहेंगे;

इन खेतों पर घन घहराते

शेष रहेंगे;

जीवन देते,

प्यास बुझाते,

माटी को मद-मस्त बनाते,

श्याम बदरिया के

लहराते केश रहेंगे!

हम न रहेंगे-

तब भी तो रति-रंग रहेंगे;

लाल कमल के साथ

पुलकते भृंग रहेंगे!

मधु के दानी,

मोद मनाते,

भूतल को रससिक्त बनाते,

लाल चुनरिया में

लहराते अंग रहेंगे।


Listen Now

Love PodBriefly?

If you like Podbriefly.com, please consider donating to support the ongoing development.

Support Us