Episode Details

Back to Episodes
Kaun Ho Tum | Anjana Bakshi

Kaun Ho Tum | Anjana Bakshi

Episode 491 Published 2 years ago
Description

 कौन हो तुम | अंजना बख्शी


तंग गलियों से होकर

गुज़रता है कोई

आहिस्ता-आहिस्ता


फटा लिबास ओढ़े

कहता है कोई

आहिस्ता-आहिस्ता


पैरों में नहीं चप्पल उसके

काँटों भरी सेज पर

चलता है कोई

आहिस्ता-आहिस्ता


आँखें हो गई हैं अब

उसकी बूढ़ी

धँसी हुई आँखों से

देखता है कोई

आहिस्ता-आहिस्ता


एक रोज़ पूछा मैंने

उससे,

कौन हो तुम

‘तेरे देश का कानून’

बोला आहिस्ता-आहिस्ता !!


Listen Now

Love PodBriefly?

If you like Podbriefly.com, please consider donating to support the ongoing development.

Support Us