Episode Details

Back to Episodes
Barson Ke Baad | Girija Kumar Mathur

Barson Ke Baad | Girija Kumar Mathur

Episode 476 Published 2 years ago
Description

बरसों के बाद | गिरिजा कुमार माथुर 


बरसों के बाद कभी

हम-तुम यदि मिलें कहीं

देखें कुछ परिचित-से

लेकिन पहिचाने ना।

याद भी न आये नाम

रूप, रंग, काम, धाम

सोचें यह संभव है

पर, मन में माने ना।

हो न याद, एक बार

आया तूफान ज्वार

बंद, मिटे पृष्ठों को

पढ़ने की ठाने ना।

बातें जो साथ हुई

बातों के साथ गई

आँखें जो मिली रहीं

उनको भी जानें ना।

Listen Now

Love PodBriefly?

If you like Podbriefly.com, please consider donating to support the ongoing development.

Support Us