Episode Details

Back to Episodes
Telephone Par Pita Ki Awaz | Nilesh Raghuvanshi

Telephone Par Pita Ki Awaz | Nilesh Raghuvanshi

Episode 467 Published 2 years ago
Description

टेलीफ़ोन पर पिता की आवाज़ - नीलेश रघुवंशी 


टेलीफ़ोन पर

थरथराती है पिता की आवाज़

दिये की लौ की तरह काँपती-सी।

दूर से आती हुई

छिपाये बेचैनी और दुख।

टेलीफ़ोन के तार से गुज़रती हुई

कोसती खीझती 

इस आधुनिक उपकरण पर।

तारों की तरह टिमटिमाती

टूटती-जुड़ती-सी आवाज़।

कितना सुखद

पिता को सुनना टेलीफ़ोन पर

पहले-पहल कैसे पकड़ा होगा पिता ने टेलीफ़ोन।

कड़कती बिजली-सी पिता की आवाज़

कैसी सहमी-सहमी-सी टेलीफ़ोन पर।

बनते-बिगड़ते बुलबुलों की तरह

आवाज़ पिता की भर्राई हुई

पकड़े रहे होंगे

टेलीफ़ोन देर तक

अपने ही बच्चों से

दूर से बातें करते पिता।

Listen Now

Love PodBriefly?

If you like Podbriefly.com, please consider donating to support the ongoing development.

Support Us