Episode Details

Back to Episodes
Hum Aur Log | Kedarnath Agarwal

Hum Aur Log | Kedarnath Agarwal

Episode 446 Published 2 years, 1 month ago
Description

हम ओर लोग  | केदारनाथ अग्रवाल 


हम

बड़े नहीं

फिर भी बड़े हैं

इसलिए कि

लोग जहाँ गिर पड़े हैं

हम वहाँ तने खड़े हैं

द्वन्द की

लड़ाई भी

साहस से लड़े हैं;

न दुख से डरे,

न सुख से मरे हैं;

काल की मार में

जहाँ दूसरे झरे हैं,

हम वहाँ अब भी

हरे-के-हरे हैं।

Listen Now

Love PodBriefly?

If you like Podbriefly.com, please consider donating to support the ongoing development.

Support Us