Episode Details

Back to Episodes
Bhasha | Snehmayi Chaudhary

Bhasha | Snehmayi Chaudhary

Episode 429 Published 2 years, 2 months ago
Description

भाषा | स्नेहमयी चौधरी


यह नहीं कि 

उसे कोई शिकायत नहीं, 

लेकिन अब वह अपने पक्ष में 

कोई तर्क न देगी, 

न चाहेगी— 

लगाए गए आरोपों का 

कोई निराकरण। 

यह नहीं कि 

उसके पास कहने को 

कुछ नहीं, 

शायद यह कि 

बहुत कुछ है। 

अब कोई न पूछे 

उसके निजी दस्तावेज़, 

यही तो उसकी संपत्ति है। 

यद्यपि निष्क्रिय विद्रोह 

आज की भाषा नहीं : 

यह नहीं कि वह जानती नहीं। 

शायद यही उसके लिए 

सही भाषा की तलाश का 

एक तरीक़ा है। 


Listen Now

Love PodBriefly?

If you like Podbriefly.com, please consider donating to support the ongoing development.

Support Us