Episode Details

Back to Episodes
Yadi Chune Hon Shabd | Nandkishore Acharya

Yadi Chune Hon Shabd | Nandkishore Acharya

Episode 405 Published 2 years, 2 months ago
Description

यदि चुने हों शब्द | नंदकिशोर आचार्य 


जोड़-जोड़ कर

एक-एक ईंट

ज़रूरत के मुताबिक

लोहा, पत्थर, लकड़ी भी

रच-पच कर बनाया है इसे।

गोखे-झरोखे सब हैं

दरवाज़े भी

कि आ-जा सकें वे

जिन्हें यहाँ रहना था

यानी तुम।

आते भी हो

पर देख-छू कर चले जाते हो

और यह

तुम्हारी खिलखिलाहट से जिसे गुँजार

होना था

मक़्बरे-सा चुप है।

सोचो,

यदि यह मक़्बरा हो भी तो

किस का?

और ईंटों की जगह

चुने हों यदि शब्द!

Listen Now

Love PodBriefly?

If you like Podbriefly.com, please consider donating to support the ongoing development.

Support Us