Episode Details
Back to Episodes
Khushamadeed | Gagan Gill
Episode 393
Published 2 years, 3 months ago
Description
ख़ुशआमदीद | गगन गिल
दोस्त के इंतज़ार में
उसने सारा शहर घूमा
शहर का सबसे सुंदर फूल देखा
शहर की सबसे शांत सड़क सोची
एक क़िताब को छुआ धीरे-धीरे
उसे देने के लिए
कोई भी चीज़ उसे
ख़ुशआमदीद कहने के लिए
काफ़ी न थी !