Episode Details

Back to Episodes
Koi Bas Nahi Jaata | Nandkishore Acharya

Koi Bas Nahi Jaata | Nandkishore Acharya

Episode 382 Published 2 years, 3 months ago
Description

कोई बस नहीं जाता | नंदकिशोर आचार्य


कोई बस नहीं जाता खंडहरों में 

लोग देखने आते हैं बस । 

जला कर अलाव 

आसपास उग आये घास-फूस 

और बिखरी सूखी टहनियों का 

एक रात गुज़ारी भी किसी ने यहाँ 

सुबह दम छोड़ जाते हुए 

केवल राख ।


खंडहर फिर भी उस का कृतज्ञ है 

बसेरा किया जिस ने उसे – 

रात भर की खातिर ही सही। 

उसे भला यह इल्म भी कब थाः 

गुज़रती है जो खंडहर पर 

फिर से खंडहर हो जाने में !

Listen Now

Love PodBriefly?

If you like Podbriefly.com, please consider donating to support the ongoing development.

Support Us