Episode Details

Back to Episodes
Lekar Seedha Naara | Shamsher Bahadur Singh

Lekar Seedha Naara | Shamsher Bahadur Singh

Episode 355 Published 2 years, 4 months ago
Description

लेकर सीधा नारा | शमशेर बहादुर सिंह


लेकर सीधा नारा 

कौन पुकारा 

अंतिम आशाओं की संध्याओं से? 

पलकें डूबी ही-सी थीं— 

पर अभी नहीं; 

कोई सुनता-सा था मुझे 

कहीं; 

फिर किसने यह, सातों सागर के पार 

एकाकीपन से ही, मानो—हार, 

एकाकी उठ मुझे पुकारा 

कई बार? 

मैं समाज तो नहीं; न मैं कुल 

जीवन; 

कण-समूह में हूँ मैं केवल 

एक कण। 

—कौन सहारा! 

मेरा कौन सहारा! 

Listen Now

Love PodBriefly?

If you like Podbriefly.com, please consider donating to support the ongoing development.

Support Us