Episode Details
Back to Episodes
Ben Stokes को Ranchi की Pitch में कौन सा भूत दिख गया?: बल्लाबोल, S2E54
Published 2 years ago
Description
राँची का झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन इंटरनेशनल स्टेडियम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले चौथे टेस्ट की मेज़बानी के लिए तैयार है. राजकोट में ज़बरदस्त जीत के बाद पाँच मैचों की सिरीज़ में भारत 2-1 से आगे चल रहा है. लेकिन रांची पहुंचते ही इंग्लिश टीम की घिग्घी बंध गई है. पिच को देखकर क्यों परेशान हो गए बेन स्टोक्स, टॉस से लेकर इंग्लैंड और इंडिया की प्लेइंग 11 पर दिलचस्प बातचीत, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल के साथ.
प्रड्यूसर: कुमार केशव
साउंड मिक्सिंग: कपिलदेव सिंह
प्रड्यूसर: कुमार केशव
साउंड मिक्सिंग: कपिलदेव सिंह