Episode Details

Back to Episodes
Amma Bachpan Ko Laut Rahi Hai | Ajay Jugran

Amma Bachpan Ko Laut Rahi Hai | Ajay Jugran

Episode 339 Published 2 years, 4 months ago
Description

अम्मा बचपन को लौट रही है | अजेय जुगरान 


उठने को सहारा चाहे

अम्मा बचपन को लौट रही है।


चलने को सहारा चाहे

अम्मा छुटपन को लौट रही है।


बैठने को सहारा चाहे

अम्मा शिशुपन को लौट रही है।


ज़िद्द से न किनारा पाए

अम्मा बालपन को लौट रही है।


खाते खाना गिराए

अम्मा बचपन को लौट रही है।


सोने को टी वी चलाए

अम्मा छुटपन को लौट रही है।


नितकर्म को टालती जाए

अम्मा शिशुपन को लौट रही है।


बातों को दोहराती जाए

अम्मा बालपन को लौट रही है।


दिन में सो रातों को जगाए

अम्मा बचपन को लौट रही है।


अम्मा से बनी दादी - परनानी के साए

अवकाश प्राप्त कर हम घर लौट रहे हैं

और अम्मा, अम्मा बचपन को लौट रही है।


अभिभावक बने उसके ही प्रेम पलाए

आशीर्वाद को उसके हम घर लौट रहे हैं

और अम्मा, अम्मा बचपन को लौट रही है।

Listen Now

Love PodBriefly?

If you like Podbriefly.com, please consider donating to support the ongoing development.

Support Us