Episode Details
Back to Episodes
Ma Ki Aankhen | Shrikant Verma
Episode 256
Published 2 years, 7 months ago
Description
माँ की आँखें | श्रीकांत वर्मा
मेरी माँ की डबडब आँखें
मुझे देखती हैं यों
जलती फ़सलें, कटती शाखें।
मेरी माँ की किसान आँखें!
मेरी माँ की खोई आँखें
मुझे देखती हैं यों
शाम गिरे नगरों को
फैलाकर पाँखें।
मेरी माँ की उदास आँखें।