Episode Details

Back to Episodes
Hum Apna Beetna Dekhte Hain | Yash Malviya

Hum Apna Beetna Dekhte Hain | Yash Malviya

Episode 240 Published 2 years, 8 months ago
Description

हम अपना बीतना देखते हैं - यश मालवीय


कल पर उड़ती नज़र फेंकते हैं 

हम अपना बीतना देखते हैं 

अपने से ही अनबन मगर तक़ाज़े हैं 

सपने खुले-खुले, जकड़े दरवाज़े हैं 

चलते-चलते बीच रास्ते में 

अपना ही रास्ता छेंकते हैं 

सुबहों के कुहरे को झीना करने की 

तारीख़ों को भीना-भीना करने की 

जीते जाने की उम्मीदों की, 

सँवलाई-सी धूप सेंकते हैं 

गलियों-सड़कों की धुँधली पहचान लिए 

अब तक लगी न ऐसी एक थकान लिए 

थक जाने के डर ही से अक्सर 

हाथ टेकते, पाँव टेकते हैं। 

Listen Now

Love PodBriefly?

If you like Podbriefly.com, please consider donating to support the ongoing development.

Support Us