Episode Details

Back to Episodes
Likhne Ka Arth | Vishwanath Prasad Tiwari

Likhne Ka Arth | Vishwanath Prasad Tiwari

Episode 219 Published 2 years, 8 months ago
Description

लिखने का अर्थ | विश्वनाथ प्रसाद तिवारी 


तुम किसे तलाश रहे हो

इस ढिबरी की रौशनी में, लिखता था प्रेमचंद

इस बेंच पर जाड़े की रातों में, नंगे सोता था निराला

और ये है असंख्य शैया वाला अस्पताल

इसके बेड नंबर 101 पर, मरा था मुक्तिबोध

102 पर राजकमल, 103 पर धूमिल

बेड नंबर 104, 105, 106

तुम कौनसे बेड पर मरना पसंद करोगे

ज़िन्दा रहना और मरते जाना, एक ही बात है

कविता की दुनिया में

Listen Now

Love PodBriefly?

If you like Podbriefly.com, please consider donating to support the ongoing development.

Support Us