Episode Details
Back to Episodes
दो घरों के दरमियां | स्टोरीबॉक्स | EP 22
Published 3 years, 3 months ago
Description
दिसंबर की गुनगुनी धूप में सड़क के इस किनारे से उस किनारे तक बने मकानों की परछाइयां एक-दूसरे के कंधों पर सर टिकाए थीं। धूप मकानों के चेहरों को यूं छू रही थी जैसे देर से घर लौटी कोई मां... अपने बच्चों का माथा चूमती है। उस सड़क के दो मकानों के बीच एक छोटी सी खिड़की थी, जहां से ज़ायके, खुश्बुएं, तहज़ीब और ज़बान आती जाती थी। लेकिन क्यों एक रोज़ ये सब ख़त्म हो गया? क्यों इशिता और अभिजीत के इश्क़ के बीच ख़ामोशी की दीवार खड़ी हो गयी.... सुनिए कहानी 'दो घरों के दरमियां' स्टोरीबॉक्स में, जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.
साउंड मिक्सिंग - नितिन रावत
साउंड मिक्सिंग - नितिन रावत